UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: भयंकर बारिश को लेकर यूपी के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, यहां देखिए ताजा अपडेट

UP Weather Update: 23 जुलाई की सुबह से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. मगर इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है. गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा जैसे जिलों में तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है.