UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आया बिग अपडेट, अब इस तारीख से फिर शुरू होगी भयंकर बारिश

UP Weather Update: IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 23 जुलाई को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में हल्की बारिश होगी. 24 जुलाई से मॉनसून फिर सक्रिय होगा और 25 जुलाई के बाद पश्चिमी व पूर्वी यूपी समेत कई इलाकों में भारी बारिश का नया दौर शुरू होगा.

ADVERTISEMENT

UP Weather Latest Update
UP Weather Latest Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना 'दूसरा चरण' शुरू करने की तैयारी कर ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए बताया है कि आगामी दिनों में प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां तेजी से बढ़ने वाली हैं. हालांकि, 23 जुलाई को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में हल्की से मध्यम बारिश ही संभावित है, लेकिन असली सक्रियता 24 जुलाई से दिखाई देगी. इसके बाद, 25 जुलाई से मॉनसून अपने प्रचंड रूप में आएगा, जिससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.