लेटेस्ट न्यूज़

शादीशुदा महिला नेता आंचल मिश्रा को कंकाल किसने बना दिया! इनके प्रेमी के कांड ने सबको चौंकाया

Shravasti Crime News: श्रावस्ती के ककरदरी जंगल में महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का कंकाल मिलने से हड़कंप. प्रेमी सूरज वर्मा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की हत्या. 15 दिनों तक पति के साथ मिलकर तलाश का नाटक करता रहा कातिल.

ADVERTISEMENT

Anchal Mishra
Anchal Mishra
social share
Google CTA

Shravasti Crime News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 3 मार्च को पुलिस को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज जंगल में एक महिला के कंकाल की सूचना मिली. जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची वहां कंकाल की हालत देखकर दंग रह गई. अधजली कंकाल के टुकड़े और जले हुए कपड़े जमीन पर पड़े हुए थे. लेकिन अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बात का पता लगाने की थी कि आखिर ये कंकाल किसका है. पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि एक महिला किसान नेता आंचल मिश्रा करीब दो हफ्ते से लापता चल रही हैं. इस दौरान मालूम हुआ कि ये कंकाल, जले हुए कपड़े जो जंगल के बीचों-बीच बरामद हुए हैं वो किसी और के नहीं आंचल मिश्रा के ही हैं. लेकिन आंचल की हत्या किसने की इस बात का पता लगाना बाकी था. पुलिस की जांच पड़ताल में महिला किसान नेता के अफेयर की भी बात सामने आई जिसने इस केस की गुत्थी को आसानी से सुलझा दिया.