नशे में धुत दरोगा योगेश शर्मा ने सड़क पर कार दौड़ाकर मार दी कई लोगों को टक्कर, मच गया बवाल
शाहजहांपुर के बंडा थाने के दरोगा योगेश शर्मा ने नशे में धुत होकर सड़क पर कार से कई लोगों को टक्कर मार दी. दो मासूम बच्चियों के पिता की गाड़ी को भी ठोका. भीड़ द्वारा घेरे जाने पर दरोगा के हाथ जोड़ने का वीडियो वायरल.
ADVERTISEMENT
होली के अगले दिन जब पुलिस विभाग अपनी होली' मना रहा था तब बंडा थाने में तैनात दरोगा योगेश शर्मा ने कानून की जमकर धज्जियां उड़ाईं. जाम छलकाने के बाद नशे की हालत में दरोगा जी स्टीयरिंग पर बैठे और सड़क पर कार दौड़ा दी. इस दौरान उन्होंने दो मासूम बच्चियों के साथ जा रहे एक पिता की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी और कई अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया.