लेटेस्ट न्यूज़

क्या 2027 में भोगनीपुर विधानसभा सीट पर वापसी कर पाएंगे राकेश सचान या सपा पलट देगी खेल?

ADVERTISEMENT

Bhognipur Assembly Seat: कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एक बार फिर जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता नरेंद्र पाल भी सीट जीतने का भरोसा जता रहे हैं. जातीय समीकरण और पिछले चुनावों के नतीजे इस सीट को बेहद दिलचस्प बना रहे हैं.

social share
Google CTA

Bhognipur Assembly Seat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की भोगनीपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है. यहां पिछले कुछ चुनावों से सपा, बसपा और भाजपा के बीच सत्ता का लगातार बदलता समीकरण देखने को मिला है. फिलहाल यह सीट लगातार दो चुनावों से भाजपा के कब्जे में है और मौजूदा विधायक और प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान 2027 में भी जीत दोहराने की उम्मीद जता रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी भी इस सीट को अपने पक्ष में लाने के लिए पूरी ताकत लगाने की बात कर रही है.