लेटेस्ट न्यूज़

सुल्तानपुर में बीजेपी MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर ये सब किया गया, फिर ऐसे सामने आया फ्रॉड वाला केस

Sultanpur Cyber Fraud:  सुल्तानपुर में साइबर ठगों ने खुद को एटीएस क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताकर भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को “डिजिटल अरेस्ट” करने का प्रयास किया. कॉल के दौरान आधार कार्ड की जानकारी मांगकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sultanpur Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अज्ञात ठगों ने खुद को एटीएस क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताकर भाजपा के विधान परिषद सदस्य (MLC) शैलेन्द्र प्रताप सिंह को फोन किया और उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” करने का डर दिखाकर ठगने की कोशिश की. करीब डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के दौरान ठगों ने मानसिक दबाव बनाते हुए उनसे आधार कार्ड तक मंगवा लिया. हालांकि समय रहते मामला सामने आने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई.