होली के दिन चिकन पार्टी के बीच सुहैल, अनस, शौकीन ने मिलकर अमृत शर्मा को घोंप दिया चाकू? सामने आई पूरी कहानी
ADVERTISEMENT
Baghpat chicken dispute: बागपत के तितरौदा गांव में होली के दिन चिकन विवाद में अमृत शर्मा नामक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या. हमलावरों ने दिल और पेट पर किए 5 वार. पुलिस ने सुहैल, अनस और अन्य के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा. गांव में भारी तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात.
Baghpat chicken dispute: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में होली के जश्न के बीच हत्या की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे. वहीं तितरौदा गांव में चिकन की दावत को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. चिकन शॉप पर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने बड़वाद गांव के रहने वाले अमृत शर्मा को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने अमृत को संभलने तक का मौका नहीं दिया और पांच बार चाकू गोदकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.