शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यात्रा की तैयारी तो कर ली पर क्या लखनऊ में घुसने की मिलेगी इजाजत?
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ रक्षा के लिए वाराणसी से लखनऊ की यात्रा शुरू कर रहे हैं. उन्होंने गौ माता को राज्यमाता बनाने और बीफ निर्यात रोकने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने यूपी की बुलडोजर नीति की तुलना वैश्विक युद्ध से की.
ADVERTISEMENT

UP News
गौ रक्षा की मुहिम को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती वाराणसी से लखनऊ तक की यात्रा शुरू कर रहे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता को 'राज्यमाता' का दर्जा दिलाने और बीफ निर्यात पर रोक लगाने की मांग को बुलंद करना है. वाराणसी के शंकराचार्य घाट से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (कल) के अवसर पर इस यात्रा का शंखनाद होगा. वाराणसी से निकलकर यात्रा जौनपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली होते हुए 11 मार्च को लखनऊ के आशियाना स्थित मान्यवर कांशीराम स्मृति स्थल पहुंचेगी.