UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी के लोग ठंड के लिए हो जाएं तैयार! IMD ने आगरा से लेकर कानपुर तक दिया ये अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? मेरठ, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज समेत अन्य शहरों में तापमान में गिरावट का अनुमान, जानिए कब बढ़ेगी ठंड.

ADVERTISEMENT

उत्तर भारत में ठंड का दौर शुरू
उत्तर भारत में ठंड का दौर शुरू
social share
Google CTA

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है. IMD के अनुसार, हवा की गति सामान्य रहेगी, जिससे तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है. राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन रात में ठंड का असर महसूस होने लगेगा. मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, आगरा, और प्रयागराज में रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. अगले कुछ दिनों में ठंड की स्थिति और साफ होगी और 3 नवंबर के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं.