UP Weather Update: यूपी के इन 40 जिलों में आज होगी मॉनसूनी बारिश... ये अचानक आई ठंड की वजह क्या
UP Weather Update: यूपी में 40 ज़िलों पर मॉनसून का अंतिम वार, गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी. दिल्ली-NCR में बीती रात से तूफानी बारिश, तापमान गिरने से अक्टूबर में महसूस हुई 'दिसंबर जैसी' ठंड.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपनी विदाई से पहले अंतिम बार सक्रिय हो गया है. जबकि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही दिसंबर जैसी ठंड का एहसास होने लगा है. पहाड़ों पर ऊंचे इलाकों में जहां बर्फबारी शुरू हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी मौसम बेहद सर्द हो गया है.

