लड़के वालों को सगाई में फ्राई मछली और मटन नहीं मिला तो तोड़ दिया निकाह, हापुड़ का गजब मामला
UP News: हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मछली फ्राई को लेकर निकाह ही टूट गया.
ADVERTISEMENT

hapur news
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सगाई कार्यक्रम के दौरान फ्राई मछली को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच ऐसा हंगामा हुआ कि मौके पर पुलिस तक आ गई. दरअसल लड़के पक्ष को सगाई के दौरान खाने में मटन और मछली फ्राई नहीं मिली. इसके बाद लड़का पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया. मछली फ्राई और मटन नहीं मिलने से लड़का पक्ष इतना भड़का कि उसने रिश्ता ही तोड़ दिया.
