रायबरेली के हरिओम वाल्मीकि के साथ निर्ममता करने वाले कौन-कौन थे? ये सब हुए गिरफ्तार
UP News: हरिओम को जिस निर्ममता के साथ पीट-पीट कर मार डाला गया है, उसने सभी को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
UP News: रायबरेली में दलित समाज से आने वाले हरिओम को निर्ममता के साथ पीट-पीट कर मार डाला गया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने चोरी के शक में हरिओम को जमकर पीटा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मारपीट का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल है. वीडियो को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि जब हरिओम के साथ मारपीट की जा रही थी तो उसने राहुल गांधी का नाम लिया था. (इस बात की पुष्टि यूपी तक नहीं करता)