आजम खान से मिलने के बाद अरविंद सिंह गोप ने अंदर की बात बता दी, सपा छोड़ने की अटकलों का भी सच बताया
रविवार को सपा नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी रामपुर में आजम खान से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद अरविंद सिंह गोप को दुलारते हुए आजम खान की तस्वीर भी सामने आई. ऐसा लगा कि मुलाकात के दौरान का माहौल काफी अच्छा और इमोशनल रहा.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता आजम खान जेल से बाहर आने के बाद से ही यूपी की सियासत के केंद्र बिंदु बन गए हैं. 8 अक्टूबर को सपा चीफ अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात होनी है. इससे पहले तमाम इंटरव्यूज में आजम खान ने इशारों इशारों में कई बार सपा पर ही निशाना साध रखा है. उनके सपा छोड़ने और बहुजन समाज पार्टी में जाने की अटकलें भी जबतब लगाई जा रही हैं. वैसे आजम खान ने खुद इसे लेकर कोई इशारा नहीं किया है. इस बीच रविवार को सपा नेता और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी रामपुर में आजम खान से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद अरविंद सिंह गोप को दुलारते हुए आजम खान की तस्वीर भी सामने आई. ऐसा लगा कि मुलाकात के दौरान का माहौल काफी अच्छा और इमोशनल रहा. अरविंद सिंह गोप ने इस मुलाकात की जानकारी अपने फेसबुक पेज से पोस्ट की थी. अब यूपी Tak ने अरविंद सिंह गोप से एक्सक्लूसिव बात की है. इस बातचीत में अरविंद सिंह गोप ने आजम खान को लेकर बड़े दावे किए हैं.