UPTak Baithak Logo

रायबरेली में दलित युवक हरिओम को पीटकर मार डाला, राहुल गांधी ने उनके पिता और भाई से फोन पर क्या बात की?

रायबरेली में दलित युवक हरिओम की बर्बर हत्या से हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा है कि हरिओम अंतिम क्षणों में राहुल गांधी का नाम ले रहा था. कांग्रेस ने इस घटना को सियासी मुद्दा बना दिया है. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी ने इस वारदात के बाद मृतक के पिता और भाई से फोन पर बात की है.

ADVERTISEMENT

 Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरिओम नाम के एक दलित युवक को बर्बर तरीके से पीट-पीटकर मार डाला गया है. इस मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस के नेताओं ने इस लिंचिंग की वारदात का एक कथित वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि इसमें हरिओम अपने बचाव में राहुल गांधी का नाम ले रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल भी है. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी ने इस वारदात के बाद मृतक के पिता और भाई से फोन पर बात की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को दिलासा और सांत्वना दी है.