लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 7 अक्टूबर को होगी घनघोर मॉनसूनी बारिश... इन 40 जिलों में येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी में 7 अक्टूबर को मॉनसून जमकर सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने सूबे के 40 जिलों में झमाझम बारिश का जिक्र किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब विदाई से पहले अंतिम दौर में सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कल यानी 7 अक्टूबर को राज्य के लगभग 40 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इन सभी ज़िलों के लिए मेघगर्जन/वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक, कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित आश्रय लें. यह बारिश धान की फसल के लिए अंतिम समय पर महत्वपूर्ण हो सकती है. लेकिन वज्रपात का खतरा चिंता का विषय बना हुआ है. 

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को इन 40 जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात और बारिश होने की संभावना है:

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं.