लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: सावन में मॉनसून का जलवा बरकरार... आज इन जिलों जमकर बरसेंगे मेघ, आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी

सावन के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में यूपी के लोगों को तपती गर्मी और पसीने से राहत मिल रही है. आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाद नरम रहने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: सावन के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में यूपी के लोगों को तपती गर्मी और पसीने से राहत मिल रही है. आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाद नरम रहने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी. वहीं कुछ ऐसे भी जिलें है जहां तेज बारिश की संभावना है. ऐसे में IMD ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें.