लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया 18 जिलों में भारी बारिश का ताजा अलर्ट, मॉनसून को लेकर ये अपडेट दिया

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून दोबारा सक्रिय हो गया है. ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: चिलचिलाती गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के लिए मॉनसून ने आखिरकार अपनी पूरी ताकत दिखा दी है. आसमान में छाए बादलों और लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को भिगो दिया है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 30 जुलाई के लिए जो ताजा अपडेट जारी किया है, वह बता रहा है कि मॉनसून फिर से पूरे शबाब पर है. आज 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिजली गिरने का विशेष खतरा 40 जिलों पर मंडरा रहा है. यह खबर राहत के साथ-साथ सावधानी बरतने का संदेश भी दे रही है.