UP Weather Update: यूपी में आज मॉनसून दिखाएगा अपना असली रूप... इन 22 जिलों में होगा बारिश का तांडव
UP Weather Update: यूपी में आज यानी 30 जुलाई को किन जिलों में बारिश होगी उसकी लिस्ट सामने आ गई है. मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट यहां देखिए.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब सिर्फ रिमझिम फुहारें नहीं, बल्कि अपनी पूरी धमक के साथ दस्तक दे चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 जुलाई, 2025 के लिए जो ताजा अपडेट जारी किया है, वह अगले 24 घंटों के लिए राज्य के एक बड़े हिस्से में जोरदार बारिश और खतरनाक गरज-चमक का सीधा संकेत दे रहा है. तो अपनी सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लीजिए, क्योंकि आसमान से बरसने वाला पानी अब सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि एक चुनौती लेकर आ सकता है.