UP Weather Update: यूपी में 16 जून को इन जिलों में होगी भारी बारिश..., 70KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
IMD Weather Forecast For UP: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने यानी आज 16 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने यानी आज 16 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार कुछ जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.