लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Rain: यूपी में आज इन जिलों में बारिश का अपडेट, देखें कहां-कहां बरसेंगे मेघ

13 जुलाई 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान, प्रभावित जिले और बारिश को लेकर जारी

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update (Photo: AI)
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानि 13 जुलाई को मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. विभाग ने पूर्वी यूपी के उत्तर-पूर्वी हिस्से के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है.