UP Scholarship: 2 लाख और 2.5 लाख रुपये तक आय वाले परिवार उठा सकते हैं स्कॉलरशिप का लाभ, योगी सरकार ऐसे भरेगी छात्रों की फीस
UP Scholarship Portal के जरिए 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन, बीटेक, बीएड, आईटीआई समेत विभिन्न कोर्स के छात्र छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का लाभ ले सकते हैं. जानिए पात्रता, आय सीमा, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका.
ADVERTISEMENT

UP Scholarship Portal News
उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए सरकार का UP Scholarship Portal बड़ी राहत लेकर आया है. अगर आप या आपका बच्चा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, बीटेक, बीएड, एलएलबी या किसी अन्य प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और फीस का खर्च उठाने में परेशानी हो रही है, तो इस पोर्टल के जरिए छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति (Fee Reimbursement) का लाभ लिया जा सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार की ई-गवर्नेंस पहल के तहत संचालित यह पोर्टल पात्र छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देता है.
