CSIR Recruitment 2026: ASO के 100 पदों पर निकली भर्ती, योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक कर लें आवेदन
CSIR Recruitment 2026: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 100 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

CSIR Recruitment 2026: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 100 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 दी थी. चुने गए उम्मीदवारों को ग्रुप बी के तहत नियुक्त किया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के नियमों अनुसार सैलिरी और भत्ते भी दिए जाएंगे.
