UP Weather: यूपी में 11 जून को इन 35 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
कल का मौसम: उत्तर प्रदेश में 11 जून को मौसम बड़ा करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है. पंजाब से बिहार तक जा रही मानसूनी द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के मौसम में भारी बदलाव होने जा रहा है. 11 जून को पूरे उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों) में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
