सीतापुर, साधन सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार और सचिवों की कमी से किसान परेशान, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन
Sitapur Farmers Protest: सीतापुर में साधन सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों का असंतोष सामने आया है. किसान मंच ने सचिवों की कमी, उर्वरक वितरण में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है. किसानों ने जांच, नियुक्तियां और व्यवस्था सुधार की मांग उठाई है.
ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur Farmers Protest: किसान मंच के जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर जनपद की साधन सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताओं उर्वरक वितरण में पारदर्शिता की कमी तथा लंबे समय से रिक्त पड़े सचिव एवं सेल्समैन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की गई है.
