बरेली, मीरगंज में चोरों का धावा, दो स्थानों से नकदी, जेवरात व लैपटॉप चोरी,
Bareilly News:बरेली के मीरगंज में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी. एक घर में दीवार काटकर नकदी और जेवरात चोरी किए गए, जबकि दूसरे घर से लैपटॉप समेत कीमती सामान पार कर दिया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Bareilly Theft News
Bareilly News: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. एक ही रात में हुई दो चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई है.सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.
