लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में मां के ब्रह्मभोज के दिन बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट...ऐसा क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Murder Case: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में मां के ब्रह्मभोज के दिन पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पैसे खर्च को लेकर हुए झगड़े में आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई सत्य प्रकाश शर्मा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

social share
Google CTA

Gorakhpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. यहां मां के निधन के बाद आयोजित ब्रह्मभोज के दिन ही एक पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. जिस घर में मां की आत्मा की शांति के लिए पूजा और भोजन का आयोजन हो रहा था, उसी घर में खून-खराबा हो गया और एक और मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.