लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव के सामूहिक विवाह में बंटे 'TMC सिंबल' वाले गद्दे, विवाद बढ़ने के बाद क्या हुआ?

उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बांटे गए गद्दों पर कथित तौर पर TMC का चुनाव चिन्ह मिलने के बाद विवाद हो गया. मामले में जांच के बाद आपूर्ति करने वाली फर्म पर एफआईआर दर्ज कर ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

TMC Symbol Mattress Share in Unnao
TMC Symbol Mattress Share in Unnao (Photo Enhanced by AI)
social share
Google CTA

Unnao CM Samuhik Vivah Controversy: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान वितरित किए गए गद्दों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कार्यक्रम में कुछ गद्दों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिन्ह दिखाई देने की तस्वीरें सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया. मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद संबंधित आपूर्ति करने वाली फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ ही फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने इस मामले में जुड़े अधिकारियों पर भी विभागीय कार्रवाई शुरू की है.