लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण

UP Kiska: शामली की थानाभवन विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. पूर्व मंत्री सुरेश राणा का गढ़ रही इस सीट पर बीजेपी-आरएलडी गठबंधन और सपा के बीच मुकाबला, जातीय समीकरण, गन्ना भुगतान और स्थानीय मुद्दे अहम बन गए हैं.

ADVERTISEMENT

Akhilesh and Jayant
Akhilesh and Jayant
social share
Google CTA

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना बेल्ट में स्थित शामली जिले की थाना भवन विधानसभा सीट राज्य की सबसे चर्चित और सियासी रूप से संवेदनशील सीटों में से एक है. कहने को तो यह सीट वीआईपी श्रेणी में दर्ज नहीं है. लेकिन पूर्व गन्ना विकास मंत्री सुरेश कुमार राणा का राजनीतिक गढ़ होने और लगातार बदलते चुनावी समीकरणों के चलते 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति गरमा गई है.