'भगवान इंद्रदेव का नंबर नहीं, DM साहब आप ही निर्देश दें...' लगातार बारिश से परेशान युवक ने हरदोई DM से की शिकायत
हरदोई के मल्लावां के सूरज तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर भगवान इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. युवक ने बिना सूचना भारी बारिश कराने का आरोप लगाते हुए DM से इंद्रदेव को निर्देश देने की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

Hardoi News
आमतौर पर जनसुनवाई पोर्टल पर अधिकारी या विभाग की लापरवाही की शिकायतें देखने को मिलती हैं. मगर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां हुई भारी बारिश और जलभराव से परेशान एक युवक ने सीधे बारिश के देवता भगवान इंद्रदेव के खिलाफ ही जिलाधिकारी राहुल पांडेय को शिकायत पत्र भेज दिया. जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भेजी गई इस ऑनलाइन शिकायत के सामने आने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर युवक का मजाक उड़ा रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस घटनाक्रम को देखकर पूरी तरह हैरान हैं.
