Barabanki News: नेपाल से छोड़े गए पानी का असर, घाघरा खतरे के निशान से सिर्फ 6 सेमी नीचे, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Barabanki Flood News: नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद बाराबंकी में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर खतरे के निशान से महज 6 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है. प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया है. तटवर्ती गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है.
ADVERTISEMENT

नेपाल से छोड़े गए पानी का असर, घाघरा खतरे के निशान से सिर्फ 6 सेमी नीचे, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Barabanki Flood News: पड़ोसी देश नेपाल से छोड़े गए पानी का असर अब घाघरा (सरयू) नदी पर साफ दिखाई देने लगा है. जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के घाघरा घाट स्थित एल्गिन ब्रिज के नीचे सोमवार को नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया.
