Sitapur News: मधवापुर वन रेंज में बढ़ी बाघों की हलचल, बाघिन ने किया सियार का शिकार, चार बाघों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
Sitapur Tiger Alert: सीतापुर के मधवापुर वन रेंज में दो बाघ, एक बाघिन और एक शावक की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है. बाघिन ने सियार का शिकार किया है, जबकि वन विभाग और विशेषज्ञ टीम लगातार उसे पकड़ने के अभियान में जुटी है. क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ADVERTISEMENT

मधवापुर वन रेंज में बढ़ी बाघों की हलचल, बाघिन ने किया सियार का शिकार, चार बाघों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
Sitapur News: मधवापुर वन रेंज में बाघों की मौजूदगी लगातार बढ़ती नजर आ रही है. वन विभाग को अलग-अलग स्थानों पर मिले पगचिह्नों के आधार पर क्षेत्र में दो बाघ, एक बाघिन और एक शावक के होने की संभावना है. हालांकि अब तक ट्रैप कैमरे में केवल बाघिन की ही तस्वीर कैद हुई है.
