'मुझे डर नहीं है...' जंतर मंतर जा रहे छात्रों को पीटने वाले सत्यम पंडित ने अखिलेश यादव पर क्यों निकाला गुस्सा
दिल्ली के जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े वायरल मारपीट वीडियो पर विवाद के बीच गाजियाबाद के सत्यम पंडित ने यूपी Tak से बातचीत में अपने खिलाफ कार्रवाई की मांगों पर प्रतिक्रिया दी. उसने कहा कि अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं.
ADVERTISEMENT

Satyam Pandit Statement on Akhilesh Yadav (Photo Enhanced by AI)
Satyam Pandit Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे दो छात्रों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस बीच गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित ने यूपी Tak से बातचीत में अपने खिलाफ उठ रही कार्रवाई की मांगों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. बातचीत में उसने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए तीखा बयान दिया है.
