सहारनपुर, 1.20 करोड़ की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, 600 ग्राम अवैध स्मैक, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद
Operation Savera Saharanpur: सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की 600 ग्राम स्मैक के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Operation Savera Saharanpur: सहारनपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है.थाना गागलहेड़ी और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम अवैध स्मैक, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
