23 जून को गोंडा में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की जनसुनवाई, परियोजनाओं का निरीक्षण और संध्या संवाद
Gonda Administration News: गोंडा में 23 जून को जनता को सीधे अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा, जब देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल जनसुनवाई करेंगी.इसके साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों की जवाबदेही की समीक्षा और गांव में संध्या संवाद कार्यक्रम के जरिए योजनाओं की जमीनी हकीकत भी परखी जाएगी.
ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda Administration News: देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल 23 जून को जनपद गोंडा में जनसुनवाई, निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण तथा संध्या संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे आयुक्त के समक्ष रख सकेंगे.
