लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई SDM पर हुए अटैक के बाद पीड़ित राममोहन ने किया बड़ा खुलासा...मासूम बेटी की मौत के बाद केस में आया नया ट्विस्ट

ADVERTISEMENT

Hardoi Violence: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र के परियल गांव में एसडीएम पर पथराव के बाद बड़ा बवाल हो गया. पुलिस कार्रवाई के बीच एक 8 साल की बच्ची की मौत को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं.

social share
Google CTA

Hardoi Violence: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में हुए बवाल ने अब एक नया और बेहद संवेदनशील मोड़ ले लिया है. परियल गांव में एसडीएम पर पथराव और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें जबरन उठा लिया गया और उनकी बेटी सदमे में आ गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. दूसरी तरफ पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि बच्ची पहले से बीमार थी और इलाज के लिए पुलिस ने ही वाहन की व्यवस्था कराई थी. इस पूरे मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.