कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, अंतिम दिन 1828 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Raebareli Exam News: रायबरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. 11 केंद्रों पर दो दिनों तक चली परीक्षा में अंतिम दिन 1828 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी रही.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli Exam News: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा और पैनी नजर के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. तीन दिनों तक चली इस परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खुद मोर्चा संभाला. दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व पारदर्शी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अंतिम दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1,828 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे.
