लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: गाजीपुर से लेकर सुल्तानपुर तक आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, देखें लिस्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थम सा गया है. ऐसे में तेज धूप निकलने से लोगों को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थम सा गया है. ऐसे में तेज धूप निकलने से लोगों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सो में हल्की बारिश देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश में आज यानी बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ गाजीपुर, अंबेडकर नगर जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट व आसपास के इलाकों में एक या दो जगहों पर बारिश की संभावना जताई है. वहीं प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.

IMD ने पश्चिमी यूपी तमाम जनपदों, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, कानपुरऔर राजथी लखनऊ में भी आज मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया है.

अक्टूबर से ऐसा हो जाएगा मौसम

IMD के लखनऊ केंद्र के अनुमान के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत से यूपी के कई इलाकों में लोगों चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल जाएगी. मतलब यह है कि अक्टूबर की शुरुआत से हल्की-हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा. खासतौर पर सुबह और शाम को लोग तापमान में गिरावट महसूस कर सकेंगे.