लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: चला गया मॉनसून और फिर लौट आए उमस-गर्मी के दिन? मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी

UP Weather News: पिछले कुछ दिनों ये यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही थी. दरअसल पिछले कुछ दिनों से यूपी के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather News: पिछले कुछ दिनों ये यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही थी. दरअसल पिछले कुछ दिनों से यूपी के कई हिस्सों में बारिश पड़ी थी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. मगर अब एक बार फिर यूपी के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. बता दें कि यूपी के लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. उसम भरे दिन वापस लौट सकते हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में यूपी में तेज बारिश के आसार नहीं हैं. ऐसे में अनुमान है कि तापमान बढ़ सकता है और यूपी के लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

हो सकती है हल्की बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं हैं. मगर 31 अगस्त तक यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश पड़ सकती है. लेकिन इसका असर तापमान पर पड़ेगा, इसकी कम संभावना है. ऐसे में एक बार फिर यूपी वासियों को गर्मी-उमस का सामना करना पड़ सकता है.

आज और कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल यानी 27 अगस्त और 28 अगस्त के दिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. आज यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मगर मौसम साफ होने की उम्मीद ज्यादा है. इसी के साथ 28 अगस्त यानी कल पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी, कही पर भी बारिश का अलर्ट नहीं है.  

इसी के साथ 29-30 अगस्त के दिन भी यूपी में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. मगर आंधी-तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना नहीं है. 31 अगस्त के दिन यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.