लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather News: अक्टूबर से पलट जाएगा UP का मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, IMD ने ये बताया

वहीं, लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस पूरे सप्ताह अब तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. फिलहाल अब बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नजर नहीं आ रहा है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव का दौर जारी है. यहां कभी चिपचिपाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं ज्यादा बारिश होने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने एक नई भविष्यवाणी की है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुमान के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत से यूपी के कई इलाकों में लोगों चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल जाएगी. मतलब यह है कि अक्टूबर की शुरुआत से हल्की-हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा. खासतौर पर सुबह और शाम को लोग तापमान में गिरावट महसूस कर सकेंगे.

वहीं, लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस पूरे सप्ताह अब तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. फिलहाल अब बारिश का भी कोई पूर्वानुमान नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी.

आपको बता दें कि 22, 23 और 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. फिलहाल 25-26 तक मौसम के यूहीं बने रहने की संभावना है. वहीं, 25, 26 और 27 सितंबर को एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.