यूपी-बिहार जाने वाले ध्यान दें! लखनऊ स्टेशन पर काम के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ को रेलवे ने कर दिया कैंसिल
लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) कार्य के चलते उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं, कई के रूट और टर्मिनल स्टेशन बदले गए हैं.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
UP Train News: उत्तर मध्य रेलवे ने लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर चल रहे ओवरहेड इक्विपमेंट कार्य के कारण कई ट्रेनों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत दर्जनों ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, कइयों के रूट बदले गए हैं और कुछ के टर्मिनल स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है.
