लेटेस्ट न्यूज़

'जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS का पहला रिएक्शन आया सामने

राम मंदिर दान राशि मामले पर RSS की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दोषियों को कठोर सजा, पारदर्शी व्यवस्था और रामभक्तों से धैर्य व संयम बनाए रखने की अपील की.

ADVERTISEMENT

Dattatreya Hosabale Statement On Ram Mandir
Dattatreya Hosabale Statement On Ram Mandir (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

RSS On Ram Mandir Statement: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्रों से कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान जारी कर इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कठोर दंड मिलना चाहिए. साथ ही मंदिर प्रबंधन और उत्तर प्रदेश सरकार से पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा भी जताई गई है.