लेटेस्ट न्यूज़

यूपी वालों को अब इस एक्सप्रेसवे पर नहीं देना पड़ेगा टोल! अधिकारियों की लापरवाही के बाद NHAI का नया फैसला

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के मामले में NHAI ने बड़ा एक्शन लिया है. निर्माण कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है, कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है और प्रभावित हिस्से की मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली भी रोक दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 26 जुलाई को हुए सड़क धंसाव मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा एक्शन लिया है. निर्माण करने वाली कंपनी के स्वतंत्र अभियंता और कई अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है.