Chandauli News: चंदौली पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामिया गौ-तस्कर, 187 करोड़ के नेटवर्क का खुलासा
Chandauli Police Action: चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि जांच में 31 सदस्यीय गिरोह और करीब 187 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है. आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

चंदौली पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामिया गौ-तस्कर, 187 करोड़ के नेटवर्क का खुलासा
Chandauli Police Action: जनपद चंदौली की सैयदराजा पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त गुलाम मोहम्मद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है. आरोपी बिहार के कैमूर (भभुआ) जनपद के थाना चांद क्षेत्र के भटानी गांव का निवासी है.पुलिस के अनुसार आरोपी गो-तस्करी से जुड़े दो मुकदमों में वांछित था.
