लेटेस्ट न्यूज़

UP Rain: आज यूपी के इन 9 जिलों में तो जमकर होगी बारिश, इन 30 से ज्यादा शहरों में बिजली गिरने का खतरा!

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, जबकि पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. सुबह से ही पसीने से तरबतर कर देने वाली गर्मी और चिपचिपाहट से हर कोई परेशान है, लेकिन अब आपके लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आ रही है. मौसम विभाग ने 18 जुलाई के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है, जो राहत के साथ-साथ थोड़ी चिंता भी लेकर आया है.