लेटेस्ट न्यूज़

प्रचंड गर्मी के बीच योगी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पीक डिमांड में यूपी बना देश का नंबर वन राज्य, महाराष्ट्र को भी छोड़ा पीछे

Highest Electricity Supply In UP: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और रिकॉर्डतोड़ तापमान के बीच बिजली विभाग ने आपूर्ति के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है. भारी मांग (पीक डिमांड) के बावजूद उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाला अव्वल राज्य बन गया है.

ADVERTISEMENT

up power supply, highest electricity supply, peak demand up, up electricity record, yuppcl news updates, maharashtra power supply, rural power supply, nonstop electricity up, energy minister claim
Yogi Adityanath (File Photo)
social share
google news

UP Power Supply News: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और रिकॉर्डतोड़ तापमान के बीच बिजली विभाग ने आपूर्ति के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है. भारी मांग (पीक डिमांड) के बावजूद उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाला अव्वल राज्य बन गया है. ऊर्जा मंत्री के मुताबिक यूपी अब देश में सर्वाधिक बिजली उपलब्ध कराने वाला राज्य है. राज्य ने इस मामले में औद्योगिक राज्य महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां उत्तर प्रदेश ने हाल ही में 31,824 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया, वहीं इस दौरान महाराष्ट्र केवल 29,463 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति कर सका. इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि राज्य का पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर सबसे भारी लोड को भी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है.