लेटेस्ट न्यूज़

UP Police Bharti: 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को कितनी पालियों में होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा?

UP Police Constable Re-exam Date Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखें का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर कुल 60244 पदों पर सीधी भर्तियां होनी हैं.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
social share
google news

UP Police Constable Re-exam Date Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखें का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर कुल 60244 पदों पर सीधी भर्तियां होनी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया है कि लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. आपको अहम जानकारी देते हुए बता दें कि उक्त तारीखों को प्रतिदिन दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. प्रति पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे.