UP Monsoon Update: यूपी में 25 जून को सभी 75 जिलों में जारी हुई ये बड़ा अलर्ट, इन 15 जिलों में होगी भारी बारिश
UP Monsoon Update: मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही, लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update: मॉनसून अब पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो चुका है और भारतीय मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके साथ ही, लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. यह मौसमी बदलाव जहां गर्मी से राहत देगा, वहीं लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव या आकाशीय बिजली गिरने का खतरा हो सकता है.