UP Monsoon News: इस दिन से मिलने लगेगी भीषण गर्मी से राहत, यूपी में मॉनसून और बारिश को लेकर बिग अपडेट
UP Monsoon News: भीषण गर्मी से यूपी की जनता परेशान है. इसी बीच मौसम विभाग ने मॉनसून और बारिश को लेकर बिग अपडेट दी है.
ADVERTISEMENT

UP weather update and up monsoon update (PC-AI)
UP Monsoon latest Update: भीषण गर्मी, गर्म हवाएं और लू के थपेड़े, पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है. दिन के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. तापमान लगातार नए रिकॉर्ड तोड रहा है. अब सभी को मॉनसून का इंतजार है. इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मॉनसून को लेकर बड़ी बात बताई है.