यूपी के मदरसों को मिल रही विदेशी फंडिंग और हो रहा गलत काम? योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
योगी सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश में चल रहे मदरसों का सर्वे करवाया था. इसमें सामने आया था कि प्रदेश में 16,513 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं तो वहीं 8,500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे भी चल रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath News) सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश में चल रहे मदरसों का सर्वे करवाया था. सर्वे में सामने आया था कि प्रदेश में 16,513 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं तो वहीं 8,500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे भी चल रहे हैं. इसके बाद आरोप लगाए गए थे कि इन मदरसों को विदेशी फंडिंग मिल रही है, जिसका ये गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. अब इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है.