लेटेस्ट न्यूज़

UP IAS Transfer: इधर पेश हुआ बजट, उधर 13 आईएएस अफसरों का हो गया तबादला; रविंद्र को मिली एक्स्ट्रा जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस बदलाव में गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज और बस्ती मंडलों के नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP IAS Transfer List: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश कर दिया. इसी बीच एक लिस्ट जारी हुई... लिस्ट थी 13 आईएएस अफसरों के तबादले की. योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में कई मंडलायुक्त, सचिव स्तर के अधिकारियों और प्रमुख विभागों के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.